Wednesday, February 25, 2026

सड़क हादसे में गई ग्रामीण की जान

Must Read

सड़क हादसे में गई ग्रामीण की जान

कोरबा।। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। दुर्घटनाओं में लोगों को अकाल मौत का शिकार होना पड़ रहा है। रजगामार चौकी क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में एक की मौत हो गई। रजगामार चौकी अंतर्गत बताती गांव के पास जबरदस्त हादसा हुआ है। दो बाइकों के मध्य भिडंत होने से जहां एक की मौत हो गई,वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं,जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना में मौत के आगोश में समाए मृतक का नाम प्रदीप राठिया था जो कैलाश नगर कोरकोमा का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This