सड़क हादसे में गई शिक्षक की जान

Must Read

सड़क हादसे में गई शिक्षक की जान

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है। कोरबी चोटिया क्षेत्र में एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षक परीक्षा संपन्न करने के बाद पेपर जमा कराने जा रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। सोमवार को दोपहर के वक्त एनएच 130 कटघोरा-अंबिकापुर सड़क मार्ग पर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में हाई स्कूल के सामने एक अज्ञात ट्रेलर ने शिक्षक को मौत की नींद सुला दिया। शिक्षक समारसय पिता कंवल साय खैरवार 50 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक शिक्षक नवापारा स्कूल से परीक्षा संपन्न करा कर हाईस्कूल में पेपर जमा करने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें ठोकर मार दिया और वे लहूलुहान होकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और मोहल्ले वालों ने 112 को डायल कर शव को पोड़ी उपरोड़ा रवाना किया।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This