सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Must Read

कोरबा। नेशनल हाईवे पर रविवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी-उपरोड़ा के पास रविवार की रात करीब 9 बजे की है। इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सीजी 12 एएक्स 1854 को टक्कर मारी। बाइक सवार शंकरडुग्गू मोहल्ला (पोड़ी-उपरोड़ा) निवासी नोहर साय सारथी (30) कोनकोना से घर लौट रहा था। वाहन की टक्कर से वह बाइक समेत सड़क पर दूर जाकर गिरा। उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें पहुंची। राहगीरों ने डायल-112 को सूचना देकर बुलाया। घायल युवक को पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में बांगो पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This