Sunday, March 1, 2026

सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका घायल

Must Read

सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका घायल

कोरबा। सतरेंगा रोड पर सोनपुरी मोड़ के पास तेजरफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में शिक्षिका घायल हो गई। घटना बालको-सतरेंगा रोड पर सोनपुरी मोड़ के पास मंगलवार शाम को हुई, जहां तिलाईडांड स्कूल से पढ़ाकर शिक्षिका उषा तिर्की (45) अपने स्कूटी से पोड़ीबहार स्थित घर लौट रही थी। वह सोनपुरी मोड़ के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रहे तेजरफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान शिक्षिका घायल और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिक्षिका के दोनों पैर पर चोट लगी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां से घायल शिक्षिका को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। मामले में बालको पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This