Thursday, February 12, 2026

सतरेंगा मार्ग पर ग्राम गड कटरा के पास पलटी पिकअप वाहन-मृत्यु

Must Read

सतरेंगा मार्ग पर ग्राम गड कटरा के पास पलटी पिकअप वाहन-मृत्यु

कोरबा। दर्शनीय पिकनिक स्थल कोरबा से सतरेंगा जाने वाले मार्ग पर ग्राम गडकटरा के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वही जानकारी के अनुसार उक्त वाहन में 20 से 30 लोग सवार थे। सभी पिकनिक में ग्राम सतरेंगा से शादी कार्यक्रम में शामिल होने दीपका क्षेत्र जा रहे थे। वाहन में सवार लोगो को चोटें आई हैं, जिन्हें गांव वालों की मदद से पास के असपताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । इस घटना में 65 वर्षिय कोदो राम नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। वही जिस जगह पर घटना हुई वहां पर एक सकरा पुल है। जिस पर रेलिंग भी नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस स्थान पर सड़क दुर्घटना हो चुकी है। पुल सकरा होने के साथ-साथ इस स्थान पर एक अंधा मोड़ भी है जिस वजह से भी कई वाहन अपना नियंत्रण खो देते हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This