सपूरन ने माकपा नेता संजय पराते के खिलाफ की शिकायत, छवि धूमिल करने का लगाया गम्भीर आरोप

Must Read

सपूरन ने माकपा नेता संजय पराते के खिलाफ की शिकायत, छवि धूमिल करने का लगाया गम्भीर आरोप

 

कोरबा। विधानसभा चुनाव में कटघोरा विधानसभा से जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सपूरन कुलदीप को बदनाम करने के उद्देश से किसी दूसरे का नाम का उपयोग कर झूठा समाचार तैयार कर सोशल मीडिया में प्रचारित का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर जनता कांग्रेस के सपूरन दास कुलदीप ने निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि है कि चुनाव के एक दिन पहले राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुखरंजन नंदी के नाम से संजय पराते ने एक झूठा समाचार प्रकाशित कराकर विभिन्न वाट्स एप ग्रुपों में एवं अलग अलग नंबरों में वायरल किया है। जब कि वो समाचार पूरी तरह गलत एवं जनता कांग्रेस के प्रत्याशी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया एक अपराधिक कृत्य है। इसकी शिकायत जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सपूरन ने चुनाव अधिकारी को करते हुए कहा कि इस प्रकार का कृत्य चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के साथ एक अपराधिक कृत्य भी है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायत पत्र के साथ उन नंबरों,तमाम स्क्रीन शाट को भी प्रमाण के रूप में संलग्न किया गया है। राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने संजय पराते के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया है। शिकायत में मुख्य रूप से माकपा नेता संजय पराते द्वारा उनके नाम एवं फोटो का दुरुयपोग कर एक गलत समाचार प्रकाशित कर मजदूर यूनियन में भ्रम की स्थिति फैलाने का काम किया है। उसके साथ ही इस अपराधिक काम को अंजाम देने के लिए संजय पराते ने सोशल मीडिया का भी उपयोग किया है।जो साइबर अपराध के दायरे में आता है। यूनियन नेता ने पुलिस अधीक्षक से संजय पराते के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This