सप्तदेव मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिकोत्सव सम्पन्न
कोरबा। तिथि अनुसार पौष माह की द्वादशी शनिवार को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को पूरे एक वर्ष पूर्ण हो गये है। श्री सप्तदेव मंदिर में इस दिन भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री सप्तदेव मंदिर में प्रात: 11.00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा किया गया, जो दोपहर 1 बजे तक हुआ तत्पश्वात समस्त भक्तवृंदो को खिचडी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मोदी की उपस्थिति थी। साथ ही गौरव मोदी, आशीष गोयल, धनश्याम कौशिक, राजेन्द्र तारक, गौरव मोदी, राज नारायण, दुर्गेश शर्मा, दुर्गेश राठौर, विजय गोयनका, रंजीत ठाकुर, जनकराम साहू, किरण मोदी, अवन्या मोदी, विमला अग्रवाल सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।
![]()

