कोरबा। व्यापमं द्वारा दो साल बाद रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी 2026) आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 बजे तक हुई। पहला पेपर प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने हल किया। जबकि दूसरी पाली में दूसरा पेपर मिडिल स्कूल के लिए दोपहर 3 से शाम 5:45 बजे तक परीक्षा हुई। व्यापमं ने पहले ही गाइड लाइन जारी कर दिए थे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पारंभ होने के 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद भी कई छात्र सुबह 9 बजे केन्द्र पहुंच ही नहीं पाए। इसके बाद केन्द्र आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से वंचित होना पड़ा। क्योंकि केन्द्रों में 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया था।
शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली में 7 केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में कुल 2214 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 1980 उपस्थित रहे। जबकि 234 अनुपस्थित रहे। अथवा इसमें से कई ऐसे थे, जो परीक्षा केन्द्र आए लेकिन किसी न किसी वैधानिक कारण से उन्हें बैठने को नहीं मिल पाया। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा के लिए शहर में 14 केन्द्र बनाए गए थे। इन सभी केन्द्रों में 4369 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 4067 परीक्षा दिए।
इस तरह के प्रश्न पूछे गए थे
0 गरजती चालीसा क्या है?
0 छत्तीसगढ़ के कुल भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग पर घास व चारागाह की भूमि उपलब्ध है।
0 जब किसी विद्यालय को पाठ्यक्रम की विषयवस्तु को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों के बीच मतभेद का सामना करना पड़ता है, तो विवादों को सुलझाने के लिए निर्णय लेने में किस प्रकार की पाठ्यक्रम संबंधी सोच का उपयोग किया जाना चाहिए?
0 बच्चों के लिए शर्ट के बटन स्वयं लगाने हेतु किन संयुक्त क्षमताओं की आवश्यकता होती है?
0 नवजात शिशु के शारीरिक विकास के अन्तर्गत सिर तथा सारे शरीर का अनुपात कितना होता है?
0 1 घंटा 45 मिनट, 1 दिन का कितने प्रतिशत है?
![]()




























