Friday, February 13, 2026

समय पर नहीं हो रही यात्रा पूरी, ट्रेन का सफर हुआ इंतजार भरा

Must Read

समय पर नहीं हो रही यात्रा पूरी, ट्रेन का सफर हुआ इंतजार भरा

कोरबा। यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। ट्रेनों की चाल एक बार फिर बिगड़ गई है। शिवनाथ एक्सप्रेस घंटों देरी से पहुंच रही है। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेस और मेमू लोकल भी विलंब से आ रही है। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।
बुधवार को इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस दोपहर लगभग सवा दो बजे कोरबा रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। इसका कोरबा पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8.55 बजे है। इस ट्रेन को रायपुर से कोरबा आने लगभग छह घंटे का समय लग गया। जबकि एक्सप्रेस ट्रेन में रायपुर से कोरबा तक की दूरी लगभग चार घंटे का सफर है। यात्रियों ने बताया कि शिवनाथ एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन से लगभग सवा आठ बजे रवाना हुई। ट्रेन पहले से तीन घंटे विलंब से चल रही थी। रायपुर से ट्रेन आगे बढ़ने के बाद गति धीमी रही। कई स्थानों के आउटर पर भी रोका गया। इस दौरान काफी परेशानी हुई। गाड़ी के कोरबा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों में नाराजगी दिखी। हालांकि ट्रेन आए दिन विलंब से चल रही है, लेकिन बुधवार को छह घंटे की देरी से होने लोगों में नाराजगी अधिक रही। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेस और मेमू लोकल भी लगभग ढाई घंटे विलंब से पहुंची। गाड़ी सुबह सवा 11 बजे की बजाए दोपहर लगभग 1.50 बजे पहुंची है। इसके अलावा मेमू लोकल भी विलंब रही। सुबह 11.35 बजे पहुंचने वाली मेमू लोकल 1.50 बजे के बाद पहुंची। यह क्रम लगभग रोज देखने को मिल रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This