समयनुसार भू-अधिग्रहण कर योजनाबद्ध तरीके से किया जाए खदान विस्तार, कोयला सचिव ने जिले के मेगा परियोजनाओं के जीएम को दिए निर्देश

Must Read

समयनुसार भू-अधिग्रहण कर योजनाबद्ध तरीके से किया जाए खदान विस्तार, कोयला सचिव ने जिले के मेगा परियोजनाओं के जीएम को दिए निर्देश

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे कोयला सचिव अमृत लाल मीणा द्वारा एसईसीएल की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेगाप्रोजेक्ट्स में उत्पादन-उत्पादकता, कोयला प्रेषण में फर्स्ट-माइल कनेक्टिविटी, खदान विस्तार, भूमि-अधिग्रहण, पर्यावरण आदि विभिन्न विषयों पर कोयला सचिव श्री मीणा को जानकारी दी गयी। आगामी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। श्री मीणा ने एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में पर्यावरणीय पहलुओं का ध्यान रखते हुए समयनुसार भू-अधिग्रहण कर योजनाबद्ध तरीके से खदान विस्तार योजना के क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। बैठक में श्री मीणा ने वीसी के माध्यम से जुड़ीं महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे सुश्री नीनु इटियेरा से कोयला प्रेषण एवं रेल रैकों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की।बैठक में सीईआरएल, सीईडब्लूआरएल टीम से चर्चा करते हुए मीणा ने रेल कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण, योजना, परियोजना, विक्रय, विपणन, भू-राजस्व आदि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गयी।बैठक में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद तथा एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तक. एसएन कापरी, निदेशक तक. एन फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This