Sunday, February 15, 2026

समृद्धि का श्रीगणेश, 100 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की आस

Must Read

समृद्धि का श्रीगणेश, 100 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की आस

कोरबा। रिद्धि-सिद्धि और समृद्धि के प्रदाता भगवान गणेश की पूजा मंगलवार को चतुर्थी तिथि से शुरू हो गई है। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों तक गजानन की आराधना अगले 10 दिनों तक की जाएगी। गणेशोत्सव के साथ ही बाजार में भी त्योहारी कारोबार का श्रीगणेश हो रहा है। अगले दो महीने ऊर्जाधानी समेत पूरे प्रदेश में कारोबारी नजरिए से काफी अहम रहेंगे। इस दौरान दशहरा, धनतेरस, दिवाली, छठ जैसे त्योहार आएंगे। साथ ही, एसईसीएल, रेलवे, एनटीपीसी, बालको, सीएसईबी आदि निजी व सार्वजनिक संस्थानों में एरियर और बोनस का भुगतान भी होगा।
लोग शगुन के साथ-साथ उत्साह और उल्लास में अगले महीनों में अच्छी खरीदारी करेंगे। इससे रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, कपड़े, होम अप्लाएंस, गैजेट आदि के क्षेत्र में अच्छे कारोबारी की उम्मीद शहर के व्यवसायियों को है। व्यापारिक सूत्र, त्योहारों के दौरान 100 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद कोरबा में जताते हैं। सिर्फ ज्वेलरी और ऑटोमोबाइल सेक्टर को ही करीब 50 करोड़ के कारोबार की आस है। कपड़ों का भी करोड़ों के व्यापार की उम्मीद व्यवसायी जताते हैं।अक्टूबर और नवंबर ज्वेलरी सेक्टर के लिए अहम हैं। 24 कैरेट सोना 65 से 70 हजार के बीच पहुंच सकता है। इसके बावजूद मांग में कमी की संभावना नहीं दिख रही है। व्यापार में 20 से 25 प्रतिशत तक की उछाल आने की उम्मीद है। अक्टूबर और नवंबर का महीना वाहनों की बिक्री के नजरिए से काफी अच्छा रह सकता है। कोरबा में प्रतिमाह हजारों छोटे-बड़े वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन, अगले दो माह में यह संख्या 7-7 हजार से अधिक रह सकती है। एडवांस बुकिंग और ग्राहकों की इनक्वायरी को देखते हुए कह सकते हैं कि अक्टूबर नंवबर में 2-2.5 हजार वाहन शोरूमों से निकलेंगे। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 4.5-5 हजार तक हो सकती है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This