Tuesday, February 24, 2026

सम्मान निधि से वंचित हो रहे किसान

Must Read

सम्मान निधि से वंचित हो रहे किसान

कोरबा। किसानों को आर्थिक सहायता के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना की शुरुआत की गई। लेकिन योजना के नियम शर्तें पेंचिदा किये जाने से 60 प्रतिशत किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं क्षेत्र के किसान भी नए-नए नियम शर्तें लागू किये जाने से योजना से मुंह मोड़ने लगे है। योजना के तहत किसानों को कृषि कार्य के लिए एक वर्ष में 6 हजार रूपये नगद बैंक खातों में किस्तां में दिया जा रहा था। शुरुआत में छुरीकला के किसानों को कुछ महीने वर्ष तक लाभ मिलता रहा परंतु पिछले तीन चार वर्षों से नियम शर्तों में परिवर्तन कर ईकेवाईसी, आधार सीडिंग एंव लैंड सिडिंग कराने की अनिवार्यता से क्षेत्र के किसान सारे कार्य छोड़ इस प्रक्रिया को पूरा कराने कई दिनों बैंकों के चक्कर काटने पड़े और जब सारे कार्य हो गए तो उपर केंद्र में लटक जा रहा है। किसान कृषि विभाग और ग्राम सेवक लोक सेवा केंद्र के चक्कर काटने के बावजूद किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, इससे किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। वहीं कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि कटघोरा विकासखण्ड में लगभग 15 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकृत किया गया है इसमें लगभग 3 से 4 हजार किसानों को ही इसका लाभ मिल पा रहा है।वहीं कृषि विभाग द्वारा इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने एवं योजना का लाभ जिन किसानों को योजना का लाभ दिलाने शिविर लगाकर समस्या का निराकरण करने की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन विभाग इस पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This