Monday, February 23, 2026

सर्वमंगला चौकी में वृद्ध आश्रम की वृद्धा ने फहराया तिरंगा

Must Read

सर्वमंगला चौकी में वृद्ध आश्रम की वृद्धा ने फहराया तिरंगा

कोरबा। पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। आकर्षक ढंग से सुसज्जित सहायता केंद्र के प्रांगण में प्रशांति वृद्ध आश्रम की 98 श्रीमती मेम बाई पटेल ने राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया। भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करने व पूजा-अर्चना के उपरांत मेम बाई ने सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई विभव तिवारी के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित पुलिस जवानों ने राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात मिष्ठान का वितरण उपस्थित लोगों को किया गया।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This