Tuesday, February 24, 2026

सर्वमंगला पुल पर धूल की मोटी परत, रहता मवेशियों का जमावड़ा

Must Read

सर्वमंगला पुल पर धूल की मोटी परत, रहता मवेशियों का जमावड़ा

 

कोरबा। सफाई कर्मियों द्वारा सर्वमंगला पुल की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। मार्ग पर धूल की मोटी परत जम गई है। रास्ते पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही लापरवाह मवेशी मालिक मवेशियों को बाहर छोड़ रहे हैं। शहर व उप नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गों या फिर सड़क के किनारे मवेशियों का जमावड़ा रहता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिले में मानसून के दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव जारी है। बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही एक बार खेती किसानी का काम्र प्रारंभ हो गया है। वहीं दूसरी तरफ लापरवाही मालिक मवेशियों को बाहर छोड़ रहे हैं। इससे खेत में मवेशी के प्रवेश करने और मुख्य मार्गों पर मेविशयों के जमावड़े ने लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर क्षेत्र में ही सर्वमंगला पुल, बरमपुर मार्ग के अलावा पावर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी बाजार, वीआईपी रोड, कोसाबाड़ी रोड सहित अन्य मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। वाहन चालकों को मवेशियों से बचकर वाहन चलाना पड़ रहा है। कई बार मवेशी उछलकर वाहन के सामने आ रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके सड़क मार्ग में बैठे मवेशियों को हटाने को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और ना ही मवेशी मालिकों पर कार्रवाई की जा रही है। धूल की मोटी परत के बीच आवागमन भी परेशानी और खतरे का सबब बनी हुई है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This