साइबर ठग हुए हाईटेक, नए नए तरीके कर रहे इजाद

Must Read

साइबर ठग हुए हाईटेक, नए नए तरीके कर रहे इजाद

कोरबा। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए नई-नई खोज इजाद कर रहे हैं, तो कुछ मामलो में कारगार पुराने मामलों से भी ठगी की वारदात को अंजाम देने की शिकायत थानों में पहुंच रही है। कुछ महीने से आईपीएस, आईएएस व उद्योगपतियों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए मांगने की शिकायत थाने पहुंच रही है। साइबर ठग फेक आईडी के माध्यम से फालोअर व उनके फ्रेंड को मैसेजिंग एप के माध्यम से लगातार सहायता के नाम पर रुपए की डिमांड कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो महीने भर में ठगी के ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस इन शिकायतों के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट की आईपी एड्रेश सर्च करने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काम कर रही है। कुछ मामलों में पुलिस को सफलता भी हाथ लगी है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This