सात दुकानों से बिना लाइसेंस के खरीदे 338 क्विंटल धान जब्त, कृषि उपज मंडी की टीम ने की कार्रवाई

Must Read

कोरबा। कृषि उपज मंडी की टीम ने करतला ब्लॉक में 7 दुकानों से बिना लाइसेंस के खरीदे 338.40 क्विंटल धान को जब्त किया है। समर्थन मूल्य पर बिचौलिए खरीदी केंद्रों में धान की बिक्री न करें, इसके लिए ही छापामार कार्रवाई की जा रही है।
कृषि उपज मंडी के सचिव नारायण पटेल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले बरपाली तहसील के चिकनीपाली पहुंची। यहां संतोष साहू के गोदाम से 36.40 क्विंटल धान जब्त किया। इसी तरह तेरस साहू के गोदाम से 42.40 क्विंटल, रविंद्र अग्रवाल के गोदाम से 80 क्विंटल धान जब्त किया है। कोरकोमा के देव कुमार केशरवानी के गोदाम से 10 क्विंटल, राजू अग्रवाल के गोदाम से 35.20 क्विंटल, कुलेश्वर प्रसाद सोनी के गोदाम के 77.20 क्विंटल धान जब्त किया। इसके बाद बेहरचुंआ में सोनू अग्रवाल के दुकान से 57.20 क्विंटल धान जब्त किया है। करतला ब्लॉक में यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई है। बिना मंडी लाइसेंस के धान की खरीदी नहीं की जा सकती। अब जब्त धान का 5 गुना जुर्माना देना होगा। किसानों से धान खरीदकर बिचौलिए केंद्रों में बेच देते हैं। इसे रोकने ही यह कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This