Wednesday, February 4, 2026

साप्ताहिक बाजारों में लगा है कचरे का ढेर 

Must Read

साप्ताहिक बाजारों में लगा है कचरे का ढेर

कोरबा। कोरबा का बालको बाजार गंदगी से पट गया है। नियमित रुप से सफाई नहीं होने के कारण बाजार लगाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी पहुंचे लोगों को भी दिक्कत हो रही है।यहां के नजारे बताते हैं कि किस तरह बाजार गंदगी से पटा पड़ा है लेकिन उसे साफ करने की दिशा में किसी तरह की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। समस्या को लेकर सब्जी विक्रेता बताते हैं कि पिछले कई सालों से यहां सफाई नहीं हुई है वहीं भवन की भी मरम्मत दस सालों से नहीं हुई है। कोरबा के बुधवारी बाजार और इतवारी बाजार में यहां-वहां मांस के अपशिष्ट व दूसरी चीजों के कारण गंदगी का माहौल सामान्य लोगों को बेहद परेशान किये हुए है। प्रशासन की व्यवस्था है कि मांस-मछली का कारोबार नियत स्थान पर ही हो सकता है। इसके बावजूद सडक़ के किनारे कई जगह यह काम चल रहा है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This