Wednesday, February 4, 2026

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रखा पक्ष, बताया रंजिशवश शिकायत किए जाने का मामला

Must Read

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रखा पक्ष, बताया रंजिशवश शिकायत किए जाने का मामला

कोरबा। करीब छह माह पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत करने एक किशोरी अधिकारियों के कार्यालय व थानों का चक्कर काट रही। इंटरनेट मीडिया में पीड़िता बयान सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सफाई में पुलिस ने कहा है कि इस शिकायत के पीछे दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद की पृष्ठभूमि है। हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट कर लौटे किशोरी का पिता अब झूठा मामला दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है।पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल 2022 में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रयास अपराध पंजीबद्ध कर पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी। इस मामले में करीब एक साल की सजा काट कर पिता- पुत्र बाहर निकले हैं। इसके बाद उसकी पुत्री ने मई 2023 में पाली थाना पहुंच कर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की शिकायत की। वह दूसरे पक्ष से लोगों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाई। रंजिशवश शिकायत किए जाने का मामला मानते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब यह मामला एक बार फिर बुधवार को तूल पकड़ लिया।इंटरनेट मीडिया में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की न्याय के लिए दर- दर भटकने की खबरें चलने लगी। आनन फानन में पुलिस के अधिकारियों ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि इस मामले की जांच महिला सेल द्वारा किया गया है। किशोरी ने अपने बयान में सही बात की जानकारी देते हुए बताया है कि उसके पिता पुरानी रंजिश की वजह से उसके माध्यम से रिपोर्ट लिखा कर उन्हें फंसाना चाह रहे हैं। इसलिए उसके पिता उस पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने दबाव बनाते हैं। मना करने पर मारपीट कर प्रताडित करते हैं।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This