Tuesday, February 10, 2026

साली को जीजा ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Must Read

साली को जीजा ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

कोरबा। जीजा ने अपनी साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोरबा कोतवाली पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को धर दबोचा।कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे मोती सागर पारा निवासी नीलेश चौहान आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीलेश ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। उसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहता था। जहां उसकी साली का आना जाना था, जिस पर भी वह गलत नियत रखता था।आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती विरोध करती रही, लेकिन जीजा ने जबरन दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने अपनी दीदी को रो-रोकर आपबीती बताई, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया।पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। जहां पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी ने 11 दिसंबर को आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीडि़ता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This