Thursday, February 26, 2026

सावित्रीबाई फुले की जयंती का आयोजन, महिला टीम किया गया गठन

Must Read

सावित्रीबाई फुले की जयंती का आयोजन, महिला टीम किया गया गठन

कोरबा। सावित्री बाई फुले की 194 वा जन्मोत्सव डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क स्मारक प्रगति नगर दीपका गेवरा में केक काटकर मनाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयुक्त आयोजन समिति दीपका गेवरा ने सभी का आभार प्रकट किया। संयुक्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य अतिथि दुजराम बौद्ध पूर्व विधायक पामगढ़ विधानसभा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जीवन संघर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके अधूरे कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही साथ माता सावित्री बाई फुले जागृति सेवा समिति का भी गठन किया। संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष लालसाय मिरी, सचिव धरमलाल टंडन की अनुशंसा पर पामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध ने अध्यक्ष अनिता कुर्रे, कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला कोशले, सचिव पार्वती ताम्रकार, सह सचिव सुशीला डहट, उपाध्यक्ष पार्वती खूंटे, अरुणा चंद्राकर व कोषाध्यक्ष दिल बाई टंडन, उप कोषाध्यक्ष कौशल मनहर का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This