Thursday, February 5, 2026

सिख समुदाय ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Must Read

सिख समुदाय ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कोरबा। शहर में गुरू नानकदेव की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सिख समुदाय द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब व गुरू नानक देव की भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर कीर्तन रैली निकाली गई, जिसमें समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाली गई यह शोभा यात्रा पुरानी बस्ती स्थित गुरूद्वारे से शुरू होकर पावर हाउस रोड होते हुए टीपी नगर स्थित गुरूद्वारे में पहुंच कर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों से सुसज्जित वाहन में रखा गया था। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों की कतार चल रही थी। शोभा यात्रा में ग्रंथ साहिब को चंवर दिया जा रहा था। गुरूदेव के शोभायात्रा के दौरान सिख समाज की युवतियों द्वारा मार्ग में झाड़ू लगाते हुए फूलों की बारिश भी की जा रही थी। महिला श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन किया जा रहा था। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान शौर्य व कलाबाजी का प्रदर्शन किया गया।देर शाम तक जारी रहे इस शोभा यात्रा में आतिशबाजी का दौर भी बदस्तूर जारी रहा। सांप्रदायिक सौहार्द्रता के प्रतीक प्रकाश पर्व में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद टीपी नगर गुरूद्वारा पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर लोगों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This