Sunday, February 22, 2026

सिटी बस का परिचालन नहीं होने से बढ़ी परेशानी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Must Read

सिटी बस का परिचालन नहीं होने से बढ़ी परेशानी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा। जिले में सुविधाओं के नाम पर बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र सदैव से उपेक्षित रहा है। राज्य सरकार के द्वारा आमजनों को सुविधा के लिए हर शहरों में सिटी बस की सुविधा शुरू की गई थी,अनेक जिलों में अभी ये सुविधा चालू है लेकिन पहले की तरह नहीं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया है। सिटी बस परिचालन को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वही ज्ञापन में कहा गया है कि कोरबा सहित आसपास के उपनगरीय क्षेत्र कुसमुण्डा, बांकीमोंगरा, गेवरा, दीपका, एनटीपीसी, दर्री, कटघोरा, छुरी, ढेलवाडीह, बालको, रजगामार, चांपा तक सिटी बस का परिचालन किया जाता था। परन्तु वर्तमान में जिस फर्म द्वारा इस बसों का संचालन मनमुताबिक किया जा रहा है। 30-40 बसों में से केवल 5-6 बसों को चलाया जाता था। इसके बाद आज जब बसों की स्थिति जर्जर एवं मरम्मत लायक हो गई तो बसों के कार्य को बंद करके परिचालन रोक दिया गया। बसों के चलने से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय आने में अत्यंत सुविधा होती है। साथ ही साथ आमजनमानस को लाभ होता था, परन्तु बसों का परिचालन बंद होना छात्र-छात्राओं का शिक्षा से वंचित करने जैसा है। मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रुप से सिटी बसों का परिचालन पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है, ताकि छात्र-छात्राओं, शहर में प्राइवेट संस्थाओं में कार्यरत आमजनों एवं समस्त जनमानस को लाभ प्राप्त हो सके।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This