सीएमडी ने उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर दिया जोर, गेवरा खदान का जायजा लेकर देखा माइंस प्लान

Must Read

कोरबा। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब महीनेभर से कम का समय है। गेवरा खदान अभी के उत्पादन लक्ष्य से पीछे है, जो एसईसीएल की चिंता का कारण भी है। सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा खदान का जायजा लेकर वित्तीय वर्ष के बचे दिनों में उत्पादन बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करने खदान का माइन प्लान देखा। सीएमडी दुहन ने अधिकारियों से उत्पादन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद जरूरी निर्देश दिए। सीएमडी ने खदान में चल रहे कार्य, मशीनरी की स्थिति और उत्पादन की समीक्षा की। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन में तेजी लाने कहा। इस मौके पर एसईसीएल गेवरा एरिया जीएम अरुण त्यागी, गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक पार्थ मुखर्जी, जीएम ऑपरेशन बिलासपुर रमेश सिंदूर, एरिया जीएम ऑपरेशन नागेंद्र कुमार साहू, खान प्रबंधन के राकेश कुमार, सिविल जीएम रवि चंद्रा व एक्सकैवेशन जीएम नागेंद्र झा समेत अन्य अधिकारी व मौजूद रहे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This