Friday, February 13, 2026

सुधार कार्य को लेकर चार घंटे विद्युत आपूर्ति की गई बंद

Must Read

सुधार कार्य को लेकर चार घंटे विद्युत आपूर्ति की गई बंद

कोरबा। भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच विद्युत वितरण विभाग ने उपभोक्ताओं को मेंटनेंस के नाम पर झटका देने का मन बना लिया है। वनांचल क्षेत्र में सोमवार को सुधार कार्य किया गया। जिसे लेकर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। मंगलवार को भी अन्य क्षेत्र में शट डाउन लेकर काम किया जायेगा। बिजली की आंख मिचौली ने उपभोक्ताओं को हलाकान कर दिया है। वैसे तो बारिश से पहले विभाग द्वारा प्री मानसून मेंटनेंस का काम किया जाता है, लेकिन विभाग ने भीषण गर्मी के दौरान ही मेंटनेंस का कार्य करने बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार चिर्रा और करतला क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई । वितरण केन्द्र के अंतर्गत 33 केवी फीडर में अतिआवश्यक रखरखाव व सुधार कार्य को कारण बताते हुए शटडाउन लिया गया। सोमवार को 33केवी चिर्रा उपकेन्द्र व 11केवी पतरापाली, चिर्रा फीडर में आपूर्ति बंद रही। जिससे चिर्रा, श्यांग, पतरापाली, लबेद व आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहे। मंगलवार को 33केवी करतला केन्द्र व 11केवी गेराव फीडर में मेंटनेंस का काम किए जाने से करतला, मदनपुर, बताती, कोलगा व आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपरोक्त सब स्टेशन में 11, 33 केवी के खराबी वीसीबी व सब स्टेशन बसबार में मेंटनेंस का काम किया जाना है। तापमान का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच रहा है। सुबह से ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। ऐसे में सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ना लाजमी है। हालांकि सोमवार सुबह से बदली छाए रहने से जरूर राहत मिली।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This