सुनील जैन व प्रशांत सिंह सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

Must Read

सुनील जैन व प्रशांत सिंह सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ने ऊर्जा व वन विभाग के लिए अपना सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेता सुनील जैन व प्रशांत सिंह को नियुक्त किया है। श्रीमती महंत ने ऊर्जा व वन विभाग से संबंधित जनहित में जुड़े मामलों के साथ श्री जैन श्री सिंह को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया हैं। श्रीमती महंत ने कोरबा जिले के सभी पावर सेक्टर को प्रेषित अपने पत्र में कहा है कि ऊर्जा व वन विभाग कोरबा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले के लिए उनकी अनुपस्थिति में अपनी ओर से सुनील जैन व प्रशांत सिंह को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जनहित से जुड़े मामले एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं से इन्हें अवगत कराया जाए। कांग्रेस नेता सुनील जैन व प्रशांत सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिश परसाई के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This