Tuesday, February 17, 2026

सुबह और शाम से रात तक ठंड का दिखने लगा असर

Must Read

सुबह और शाम से रात तक ठंड का दिखने लगा असर

कोरबा।एक सप्ताह के भीतर ठंड में इजाफा हो सकता है। पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद आसमान से बादल के छंटते ही ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे उतरेगा। पारा कम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सुबह और शाम से रात तक ठंड का असर दिखने लगा है। हालांकि तापमान में स्थिरता बनी हुई है। घरों में पंखे चलने बंद हो गए। वहीं लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। अभी से ही लोगों ने स्वेटर, जैकेट व शॉल का इस्तेमाल करना शुरू दिया है। सूर्योदय से पहले एवं सूर्यास्त के बाद लोग ठंड अधिक महसूस कर रहे हैं। रात में ओस भी पड़ने लगी है। इधर बढ़ती ठंड के साथ ही लोगों ने इससे बचाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इधर तापमान में गिरावट के साथ ही बिजली की खपत में कमी दर्ज की गई है। इससे वितरण कंपनी को राहत मिली है। सेंट्रल पोल से बिजली सामान्य दिनों की तुलना में कम ली जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This