सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी
कोरबा 7 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेंदरकोना में सूने मकान का ताला तोडक़र घुसे चोरों ने 50 हजार नकदी रकम पार कर दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।बेंदरकोना निवासी विशाल महिलांगे शुक्रवार सुबह 7 बजे घर पर ताला लगाकर खरीदारी करने मार्केट गया था। इसकी भनक चोरों को लग गई और मकान का ताला तोडक़र चोरों ने 50 हजार नकदी रकम पार कर दी।दोपहर लगभग 12 बजे भैंसमा बाजार से घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दीवान का भी ताला टूटा हुआ था और वह खुला पड़ा था। इसमें रखे 50 हजार नकदी रकम भी नहीं थी। प्रार्थी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने एफआईआर की कार्रवाई की है।
![]()




























