सूने मकान में फिर हुई चोरी, नगदी से जेवरात पार

Must Read

सूने मकान में फिर हुई चोरी, नगदी से जेवरात पार

कोरबा। शादी समारोह में हथनेवरा गए परिवार के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित दो लाख 29 हजार रुपए के सामानों की चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। घटना उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। ग्राम बरपाली निवासी अभिषेक शर्मा उम्र 29 वर्ष परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए हथनेवरा गया था। घर पर ताला लगाया था। गुरुवार की रात वह लगभग एक बजे घर पहुंचा। वह सो गया। सुबह जब उठा एक कमरे के अलमारी का ताला खुला था।अलमारी में रखे सोना का हार, अंगुठी, कान की बाली, कान का सेट, सोने का चैन, चांदी का पायल व 6 हजार 68 रुपए नकदी नहीं थे। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग दो लाख 29 हजार 32 रुपए की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। अभी चोरों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This