सूने मकान में हुई चोरी, 40 हजार का सामान पार
कोरबा। जिले में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। सूने मकान चोरों के निशाने पर है। लगभग 10 दिन पहले बालकोनगर के रूमगरा में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बालकोनगर के रूमगरा में पूजा महंत नाम की एक महिला रहती है। महिला की डेढ़ सास कलमीडुग्गू में रहती है। 10 दिन पहले महिला कलमीडुग्गू गई थी। रूमगरा स्थित पूजा के मकान में ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। घर के भीतर घुसकर आलमारी को तोड़ा। यहां से सोने की हार 11 ग्राम, कान की रिंग, नथनी, महिला के पति का चेन, महिला की पायल, कमरबंद सहित 30 से 40 हजार रुपए की चोरी कर ली गई। महिला ने इस मामले की जानकारी बालकोनगर थाने में दी थी। पुलिस की ओर से छानबीन की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी तहकीकात कर रही है। आशंका है कि चोरी में स्थानीय चोर शामिल हो सकते हैं।
![]()

