सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी

Must Read

सूने मकान से दो लाख नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी

कोरबा। करतला क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से दो लाख रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बैगामार निवासी कृष्ण कुमार राठिया उम्र 27 वर्ष खेती-किसानी का काम करता है। पुटू के कारोबार के लिए अलमारी में रुपए रखा हुआ था। गुरुवार को वह दो लाख रुपए पुटू खरीदा था। शेष रुपए अलमारी में थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसकी पत्नी सजनी राठिया कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान खोलने के लिए चली गई थी। मां और पिता खेल चले गए थे। छोटा भाई चंद्रभान गाड़ी लेकर धमतरी गया था। मकान में ताला लगा हुआ था। सुबह 11 बजे सजनी वापस घर लौटी। मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी ाुला हुआ था। अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, माला और दो लाख रुपए नकदी नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This