Saturday, January 24, 2026

सूबेदार भुनेश्वर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत

Must Read

सूबेदार भुनेश्वर रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत

कोरबा। जिला पुलिस बल में पदस्थ सूबेदार भुनेश्वर कश्यप रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हो गए। मंगलवार को एसपी यू उदय किरण व एएसपी अभिषेक वर्मा ने उनके वर्दी में रक्षित निरीक्षक का बैज लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। पदोन्नति के बाद अब रक्षित निरीक्षक के तौर पर उनकी नई तैनाती मोहला-मानपुर की गई है।
भुनेश्वर कश्यप जिले में 3 साल से अधिक समय तक पदस्थ रहे। उन्होंने पुलिस लाइन में मिले जिम्मेदारियों के साथ ही ट्रैफिक पुलिस में मिले रोड सेफ्टी नोडल ऑफिसर समेत कई अहम जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिले जिम्मेदारियों को बखूबी तत्परता के साथ निभाया। मातहत कर्मचारियों के साथ भी वे मिलनसार व सहयोगी रहे। वे मीडिया और पीपुल फ्रेंडली भी रहे। जिसके लिए पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। पुलिस लाइन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनकी पदोन्नति के साथ ही विदाई पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This