सृष्टि महिला समिति ने चलाया डेंगू जागरूकता अभियान, जरूरतमन्द लोगों को मच्छरदानी व फूड पैकेट बांटे
कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा पूनम मिश्रा और उनके सहयोगियों के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए कोरबा शाखा सृष्टि महिला समिति के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में सघन डेंगू जागरुकता अभियान चलाया गया।
वर्तमान समय में जिले में डेंगू का मामला लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव के लिए घर-घर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में अपने सामाजिक उत्तदायित्व के तहत सृष्टि महिला समिति ने क्षेत्र की बस्तियों तथा गांवों में सघन जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही जरूरतमन्द लोगों को 120 नग मच्छरदानी तथा फ़ूड पैकेट बान्टे गए। समिति द्वारा पोखरीपारा छटघाट बस्ती में 20 नग, ग्राम धवईपुर में 30, डुग्गुपथरा में 20 नग और कुदरी में 50 नग मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. मोनिका, श्रीमति अनीता गुप्ता तथा श्रीमती मीनू सिंह के द्वारा चार्ट और फोटो के माध्यम से डेंगू के लक्षण, बचाव तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। श्वेता पन्ड्या अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति के मार्गदर्शन में सचिव अनीता गुप्ता के साथ सदस्य अन्जु गायकवाड, वृंदा थीरुकुमारण, रंजीता बाला धामोदरन, अर्चना शिन्दे, वाणी बोर्रा, मंजरी भार्गव अंजू सिंह, रिंकू चौधरी, प्राची सिंह, सुमन ढाबरिया, रीना राय, मधु मजूमदार, बबीता सोनकर, प्रतिभा कुमार, धीलिमा धुर्वे, सोनिया कैंट, संध्या चौहान, सोनिया खूटे, लिपिका मिस्त्री, रूपा बेहरा, मोनाली, स्मिता सावलकर, दीप्ति प्रधान, बिथिका मंडल, रूपा प्रसाद, अनुसूइया चौहान, नायर सोनी शाहीन, सुजाता गोस्वामी, नम्रता दोसावर, सुभाषिनी महंत, मनभन्जनी प्रधान तथा सरिता सत्यनारायण की उपस्थिति रही।
![]()

