Monday, March 2, 2026

सोसायटी संचालक पर मनमानी का आरोप, किया चक्काजाम, सुतर्रा मुख्य मार्ग पर 3 घंटे चक्काजाम से वाहनों की लगी रही कतार

Must Read

कोरबा। सोसायटी संचालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों ने हितग्राहियों के साथ शनिवार को बांकीमोंगरा सुतर्रा मुख्य मार्ग पर अग्रसेन चौक के पास 3 घंटे सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर खदानों से कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों की कतारें लग गई। राशन वितरण की व्यवस्था में सुधार लाने अफसरों के आश्वासन पर मानें और कांग्रेसियों ने आंदोलन समाप्त किया। नगर पालिका बांकीमोंगरा के कुदरीपारा वार्ड के 2 नंबर बस्ती में राशन कार्डधारी हित्ग्राहियों को पीडीएस प्रणाली से उचित दर पर खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। 2 नंबर बस्ती के साथ ही कुदरीपारा व 4 नंबर बस्ती के लगभग 890 हितग्राहियों को सोसायटी से राशन का वितरण किया जाता है। शनिवार को नगर पालिका बांकीमोंगरा के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में राशन कार्डधारी हितग्राहियों व कांग्रेसियों ने कुदरीपारा वार्ड के 2 नंबर बस्ती में संचालित सोसायटी के संचालक पर राशन वितरण में मनमानी, हितग्राहियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सड़क चक्काजाम कर दिया। सुबह 10.15 बजे से कांग्रेसियों का आंदोलन शुरू हुआ। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चक्काजाम के दौरान हल्के व बाइक चालकों की पहले की तरह आवाजाही होती रही। इससे इन्हें राहत मिली। आंदोलन को टालने चर्चा के लिए तहसीलदार, खाद्य अधिकारी व बांकीमोंगरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राशन वितरण की व्यवस्था में सुधार लाने का भरोसा दिलाया। आंदोलन में संजय आजाद, पार्षद संदीप डहरिया, शैलेन्द्र मिश्रा, शंकर दास, अजीज खान, फैयाज खान, बंशी समेत महिलाएं भी शामिल रहे। समझाईश देने पर आंदोलनकारियों ने अधिकारियों से कहा कि सोसायटी के खुलने का कोई तय समय नहीं है। इससे हितग्राही परेशान होते हैं। हितग्राहियों को सोसायटी खुलने का इंतजार करना पड़ता है। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बताया कि वार्ड के तीन मोहल्ले की 890 हितग्राहियों को सोसायटी से राशन दिया जाता है। ऐसे में क्षेत्र में एक अतिरिक्त सोसायटी के संचालन की मांग की गई। इस पर 500 हितग्राहियों से कम संख्या होने पर अधिकारियों ने संभव नहीं बताया। इस पर अलग-अलग मोहल्ले के हितग्राहियों के लिए शेड्यूलवार तिथि तय करने की मांग पर आश्वासन दिया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This