Sunday, February 15, 2026

सौन्दर्यीकरण का लोहा हो रहा चोरी,जोन अफसर बेपरवाह

Must Read

सौन्दर्यीकरण का लोहा हो रहा चोरी,जोन अफसर बेपरवाह

कोरबा। नगर पालिक निगम के द्वारा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख इलाकों को सौन्दर्यीकरण करकर चकाचक कराया जा रहा है। रास्ते से गुजरने वाली आम जनता को अच्छी फीलिंग हो और शहर भी सुंदर व साफ-सुथरा दिखे, इसके लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निगम द्वारा सीएसईबी चौक से लेकर शारदा विहार तिराहा तक बाई तरफ सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए या इससे कुछ अधिक की राशि खर्च होनी है। अभी सौन्दर्यीकरण के लिए यहां गार्डनिंग करने के साथ-साथ इसकी सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगवाई गई है। सीएसईबी चौक से शारदा विहार तिराहा तक लगाए गए रेलिंग को सुंदर बनाने के लिए इसके ऊपर नुकीला डिजाइन लगाया गया है लेकिन यह ऊपरी हिस्सा चोरों का शिकार बन रहा है। जगह-जगह से और काफी मात्रा में लोहे के टुकड़ों को तोडक़र कबाडिय़ों के पास बेचा जा रहा है। कबाड़ का काम करने वाले चंद व्यवसायी निगम का चोरी का लोहा खरीद कर चन्द रुपये बेचने वाले को दे रहे हैं और इस पैसे से नशा कर छोटी-बड़ी चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा भी नहीं है कि निगम के संबंधित जोन अधिकारी अथवा मैदानी अमले को इसकी जानकारी ना हो या रास्ते से गुजरते वक्त उनकी नजर सौन्दर्यीकरण में हो रही चोरी पर ना पड़ रही हो लेकिन उन्हें इतनी फुर्सत नहीं कि इस मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराएं या शिकायत दें।दरअसल अभी यहां सौन्दर्यीकरण का काम 60प्रतिशत ही पूरा हो पाया है और बहुत कुछ काम होना शेष है लेकिन लगने वाली राशि नगर निगम की होने से पूरा निर्माण ही सरकारी है। ऐसे में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व जिम्मेदार अधिकारियों का भी होता है लेकिन देखा जा रहा है कि जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में निगम की संपत्ति की सुरक्षा के दायित्व से मुंह मोड़े हुए हैं। यही कारण है कि जब नगर निगम ने जगह-जगह कूड़ेदान की स्थापना की तो आज वहां सिर्फ लोहे का ढांचा खड़ा नजर आता है और कई जगह तो यह ढांचे काट पीट कर चोरी भी कर लिए गए हैं। इनकी कोई गिनती अधिकारियों के पास भी नहीं है और ना ही वे इसके प्रति कोई गंभीरता दिखा रहे हैं। जनता के द्वारा संपत्ति कर और विभिन्न करों के रूप में नगर निगम को राजस्व प्रदान किया जाता है और राजस्व का यही एक बड़ा हिस्सा विभिन्न सुविधाओं पर खर्च होता है लेकिन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह निर्माण कार्य कहीं जाने अनजाने में तो अधिकांश जगहों पर जानबूझकर तोडफ़ोड़ कर अपने-अपने हिसाब से लोगों के द्वारा उपयोग में लाए जा रहे हैं। ऐसे लोगों की विरुद्ध नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This