Wednesday, February 4, 2026

स्कूल शिक्षकों की लापरवाही, सांसत में पड़ी रही बच्चों की जान

Must Read

स्कूल शिक्षकों की लापरवाही, सांसत में पड़ी रही बच्चों की जान

कोरबा। सरकारी स्कूल के शिक्षकों की बढ़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल में सांप निकला तो सर्प मित्र को बुलाने की बजाय बच्चों ने ही सांप का रेस्क्यू किया है। इसमें अप्रिय घटना भी भी हो सकती थी।
सरकारी स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही का यह मामला कोरबा ब्लॉक के धनगांव में संचालित शासकीय मिडिल स्कूल की है। स्कूल में भोजन अवकाश का समय था। बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान झाडिय़ों के बीच से एक जहरीला सांप स्कूल परिसर में आ धमका। सांप को देखकर पहले तो बच्चे भाग खड़े हुए। इसकी सूचना स्कूल के प्रधान को दी गई, मगर इसके बाद भी सर्प मित्र को इसकी सूचना नहीं दी गई। ऐसे मे बच्चों ने ही जहरीले सांप का रेस्क्यू शुरू कर दिया। जान जोखिम में डालकर सांप से खिलवाड़ करने लगे। हालांकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन स्कूल प्रबंधन की इस रवैया से कोई बच्चा सर्प दंश का शिकार भी हो सकता था।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This