Wednesday, February 25, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे सीबीएसई के विद्यार्थी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Must Read

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे सीबीएसई के विद्यार्थी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

कोरबा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अब सीबीएसई से संबंधित स्कूलों के विद्यार्थी भाग नहीं ले सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने एक आदेश जारी कर कहा है कि सी.बी.एस.ई से संबद्ध संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सत्र 2024-2025 से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पृथक किया जाता है। सर्व संबंधितों को जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पत्र कमांक 994/एसजीएफआई/2024-2025 दिनांक 08.07.2024 के अनुसार (68. बी राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिता सत्र 2024-2025 से) सी.बी.एस.ई को एक इकाई के रूप में संबद्ध किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सी.बी.एस.ई से संबद्ध संस्थाओं के अध्ययनरत छात्र-छात्राऐं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के साथ ही राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी के रूप में शामिल होकर भाग लेते हैं।चूंकि स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा सी.बी.एस.ई को भी एक इकाई के रूप में पृथक से भाग लेने के लिये अधिकृत कर दिया गया है। अत: सी.बी.एस.ई से संबद्ध संस्थाओं के छात्र-छात्रायें अब सी.बी.एस.ई के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से सत्र 2024-2025 से स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। सी.बी.एस.ई से संबद्ध संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सत्र 2024-2025 से आयोजित की जाने वाली विकासखंड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पृथक किया जाता है। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This