Monday, February 23, 2026

स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 तक करा सकेंगे पंजीयन

Must Read

स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 तक करा सकेंगे पंजीयन

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कॉलेजों में स्वाध्यायी स्टूडेंट्स के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों का पंजीयन सह नामांकन आवेदन के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। शनिवार 16 अगस्त से आवेदन भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत् अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध महाविद्यालयों में स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेकर परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति के तहत् सत्र 2025-26 के स्नातक पाठ्यक्रमों का पंजीयन सह नामांकन आवेदन, विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाईट आनलाईन पंजीयन सह नामांकन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 16 अगस्त है। आनलाईन पंजीयन सह नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन पंजीयन सह नामांकन आवेदनों की हार्डकॉपी, आनलाईन शुल्क की भुगतान की रसीद एवं समस्त अनिवार्य / आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संबंधित महाविद्यालय में जमा करने 2 सितंबर तक समय दिया गया है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This