Friday, February 20, 2026

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप-जांच जारी

Must Read

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप-जांच जारी

कोरबा। जिलान्तर्गत कटघोरा नगर में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पास लाश को लावारिस हालत में पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं मृतक कौन है और कहां से है अभी इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश पुलिस कर रही है। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज रविवार कटघोरा का बाजार का दिन है, हो सकता है कोई बाहरी व्यापारी या दुकानदार हो सकता है। मृतक के पास एक छोटा बैग है और मृतक के मुंह से झाग निकला दिख रहा है। फिलहाल पुलिस अज्ञात व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह कौन हैं, इसकी जांच कर रही हैं।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This