Wednesday, February 18, 2026

हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने की आवाज बुलंद, कोरबा, कुसमुंडा, दीपका एरिया में किया जन जागरण

Must Read

हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने की आवाज बुलंद, कोरबा, कुसमुंडा, दीपका एरिया में किया जन जागरण

कोरबा। कोयला कर्मियों के 11वां वेतन समझौता के अनुमोदन को जबलपुर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। ऐसे में कोयला कर्मियों के बढ़े दर पर वेतन भुगतान में तलवार लटकने लगी है। वेतन वृद्धि में कटौती हुई तो कोल सेक्टर में तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है। संयुक्त ट्रेड यूनियन के इस चेतावनी के बाद जिले की खदानों में कर्मियों को एकजुट करने जन जागरण किया जा रहा है। इस कड़ी में कोरबा, कुसमुंडा और दीपका एरिया में कर्मियों को हड़ताल के लिए तैयार किया गया। कोल इंडिया में अक्टूबर में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर पांचो श्रम संगठन द्वारा जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एसईसीएल के कोरबा, कुसमुंडा, दीपका क्षेत्र के खदान परिसर में बीएमएस, सीटू, इंटक, एटक और एचएमएस के पदाधिकारियों ने कर्मियों को वेतन कटौती के खिलाफ लामबंद हो जाने की अपील की। पूर्व में वेतन समझौता 11 कोल इंडिया, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन तथा पांच राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के बीच संपन्न हुआ था। समझौते के उपरांत माह जुलाई, अगस्त के वेतन का भुगतान अगस्त, सितंबर में किया गया। तदुपरांत कुछ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 11 में कर्मचारियों को अधिकारियों से अधिक वेतन देने संबंधी याचिका दायर की गई है। जिसके बाद 14 सितंबर 2023 को पांचो श्रम संगठन की संयुक्त बैठक दरभंगा हाउस,रांची (झारखंड) में संपन्न की गई। जिसमें संयुक्त रूप से पांचो श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने यह निर्णय लिया कि यदि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 10 पुराने वेतन के आधार पर सितंबर का वेतन अक्टूबर में किया गया तो पूरे कोल इंडिया और एसईसीएल के सभी क्षेत्र व इकाइयों में 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल किया जाएगा। जिसे लेकर शनिवार को कोरबा, कुसमुंडा, दीपका क्षेत्र के खदान परिसरों में पांचो श्रम संगठन की संयुक्त मोर्चा के तहत कर्मचारियों के बीच द्वारा सभा के माध्यम से जन जागरण का कार्यक्रम किया गया। यूनियन नेताओं ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को पांचो केंद्रीय श्रम संगठनों के श्रमिक प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु प्रबंधन ने नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। तब तक रोजाना सभी क्षेत्र के खदान परिसरों में द्वारा सभा के माध्यम से कर्मचारियों के बीच जन जागरण का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This