हड़ताली 21एनएचएम के सेवा समाप्ति का आदेश जारी

Must Read

हड़ताली 21एनएचएम के सेवा समाप्ति का आदेश जारी

कोरबा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारी और कर्मचारियों को कार्य पर वापस लौटने की चेतावनी के बीच अब सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश में कुल 21 अधिकारी- कर्मचारियों को सूचना दी गई है। सेवा समाप्ति की कार्रवाई से एक माह पूर्व जारी आदेश में कहा गया है कि एक माह के पश्चात उनकी सेवा स्वमेव समाप्त हो जाएगी। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है उनमें दुश्यंत कोटांगले, खगेन्द्र कुमार कंवर, व्यासनारायण कोसले, शबाना अंजुम, दीपक कुमार सराफ, कु. रागिनी टंडन, संजय श्रीवास्तव, मिलाप पैंकरा, सुनील यादव, शत्रुघन दास मानिकपुरी, अंजीता बेक, कोमल देवांगन, प्रिया, गेंदलाल निराला, चंद्रिका दास, सुनीता जांगडे, परसन लाल कुर्रे, गंगा साहू, निशा ठाकुर, श्रीपाल सिंह पैकरा, ऋतु लेखा जायसवाल शामिल हैं। ज्ञात रहे कि अल्टीमेटम के बाद केवल 9 कर्मी ही हड़ताल से लौटे हैं। सेवा समाप्ति आदेश के बाद हड़ताली एनएचएम अधिकारी कर्मियों में हडक़ंप मच गया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This