Saturday, February 28, 2026

हर साल पांच हजार से अधिक रोजगार पंजीयन हो रहे निरस्त, रोजगार से कहीं अधिक हो रहे पंजीकृत

Must Read

हर साल पांच हजार से अधिक रोजगार पंजीयन हो रहे निरस्त, रोजगार से कहीं अधिक हो रहे पंजीकृत

कोरबा। हर साल लगभग पांच हजार से अधिक शिक्षित युवा रोजगार कार्यालय में नवीनीकरण कराने को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए पंजीयन स्वयं ही निरस्त हो रही है। वर्ष 2019 में 6368, 2020 में 11501, 2021 में 3567 व 2022 में 5369 पंजीयन निरस्त हो चुके हैं। विभाग के अनुसार जीवित पंजीयन यानी शुरूआत से जो युवा वर्ग पंजीयन कराए हुए हैं और हर तीन साल में नवीनीकरण कराते आ रहे हैं। किसी कारण से पंजीयन के निर्धारित तीन साल के बाद यदि नवीनीकरण नहीं कराने की स्थिति में पंजीयन निरस्त कर दिया जाता है। उस पंजीयक का डाटा वेबसाइट से स्वयं ही समाप्त हो जाती है। इसके बाद नवीनीकरण का विकल्प नहीं मिलता, बल्कि उसे पुन: पंजीयन कराना होता है। जिले में शासकीय व निजी संस्था के अलावा लगभग 250 से अधिक औद्योगिक कंपनियां के अलावा कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन कंपनियों और शिक्षित युवाओं के मध्य समन्वय बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में संचालित हैं। हर औसतन 10 हजार से अधिक युवा कार्यालय में पंजीयन कराने पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी युवा वर्ग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। रोजगार नहीं मिलने पर लोग मायूस हो रहे हैं और पंजीयन को जीवित रखने के लिए नवीनीकरण को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जबकि हर साल जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाते हैं। लेकिन शिक्षित युवाओं को उनकी इच्छुक, योग्यता और वेतन के अनुसार रोजगार नहीं मिल रहा है। वर्ष 2024 में एक साल के भीतर 64 हजार 552 शिक्षित युवा पंजीयन जीवित है। जबकि विभागीय आंकड़े देखें तो वर्ष 2018 में जीवित पंजीयन की संख्या 90 हजार 951 थी, जो हर साल घटते हुए 2019 में 84583, 2020 में 73082, 2021 में 69515 थी। जबकि इसके ठीक विपरित नए शिक्षित युवा वर्ग में पंजीयन बढ़ी है। शासन ने शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार जिला रोजगार विभाग को प्लेसमेंट कैंप के लिए कहा गया है। ताकि शिक्षित युवाओं को रोगजार के लिए भटकना नहीं पड़े। इसके लिए विभाग की ओर से हर साल लगभग 10 से 15 कैंप आयोजित किए जाते हैं। कैंप में निर्धारित पद से तीन से चार गुना शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में पहुंचते हैं, लेकिन युवाओं को उनकी इच्छा, योग्यता और वेतन के अनुरूप काम नहीं मिलते। इस कारण शिक्षित वर्ग मायूस हो रहे हैं।
बॉक्स
शासकीय विभाग में भर्ती के लिए जद्दोजहद
शिक्षित युवाओं के बीच विभिन्न शासकीय विभाग में भर्ती के लिए काफी जद्दोजहद बनी हुई है। अब स्थिति ऐसी हो गई कि निजी कंपनी व संस्थान में भी युवाओं को रोजगार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रोजगार नहीं मिलने की वजह से शिक्षित युवा अब किसी दुकान में कम मजदूरी पर काम करने को मजबूर हो रहे हैं, जो इस महंगाई के दौर में कम आय में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This