Sunday, February 15, 2026

हाथियों का एक और झुंड कोरबा से हुआ रूखसत

Must Read

हाथियों का एक और झुंड कोरबा से हुआ रूखसत

कोरबा वनमंडल के लेमरू में घूम रहे 11 हाथियों का झुंड सरगुजा वनमंडल लौट गया है। कुदमुरा रेंज के 26 हाथी अमलडीहा में उत्पात मचाने के बाद धरमजयगढ़ चले गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इधर कटघोरा वनमंडल में घूम रहे हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।अभी भी धान खेतों में रखा हुआ है। कोरबा वनमंडल में धरमजयगढ़ से ही 37 हाथियों का झुंड पहुंचा था। बाद में दो झुंड में बंट गए थे। एक साल बाद 11 हाथियों का झुंड लेमरू रेंज होते हुए सरगुजा लौटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी एक बार जिस मार्ग से गुजरते हैं, उस मार्ग पर दोबारा भी आते हैं। इस वजह से दहशत बनी हुई है। हाथियों ने रफ्ता गांव में धान की फसल की नुकसान पहुंचाया था।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This