हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

Must Read

हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। जिले में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है।वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में झुंड से अलग होकर घूम रहा दंतैल हाथी परला गांव में आधी रात को एक ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया। डर की वजह से भीतर के कमरे में पूरा परिवार दुबका रहा। हाथी जब वापस जंगल की ओर लौट गया, तब सभी बाहर निकले। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्राम परला निवासी शंकर लाल गुर्जर सोमवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात को दंतैल हाथी पहुंचा और चिंघाडऩे लगा। डर की वजह से परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर दुबक गए। हाथी ने कीचन के दीवार को तोड़ दिया और घर के भीतर रखे चावल को खा गया। यह तो अच्छा हुआ की भीतर कमरे में घुस नहीं पाया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला देर रात गांव पहुंचा। तब तक हाथी जंगल की ओर चला गया था। वन मंडल में अभी 49 से अधिक हाथी घूम रहे हैं।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This