Sunday, February 15, 2026

हाथियों ने धान व मक्का की रौंदी फसल, ग्रामीणों की मेहनत पर फिरा पानी

Must Read

हाथियों ने धान व मक्का की रौंदी फसल, ग्रामीणों की मेहनत पर फिरा पानी

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिविजन के पसान रेंज के जल्के सर्किल में सक्रिय 10 हाथियों का दल अब केंदई रेंज अंतर्गत सिरमिना सर्किल के दर्रीपारा गांव पहुंच गया है। हाथियों के दल को सुबह यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। दर्रीपारा पहुंचने से पहले पसान रेंज के माझापारा में जमकर उत्पात मचाया और यहां ग्रामीणों के खेतों में लगे धान व मक्का के फसल को रौंदकर मटियामेट कर दिया। हाथियों का दल यहां तडके तक उत्पात मचाता रहा और सुबह होने से पहले खेतों से निकलकर जंगल पहुंचा। जंगल ही जंगल होते हुए केंदई रेंज की सीमा में प्रवेश करने के साथ दर्रीपारा में डेरा डाल दिया। हाथियों के साल्हीपहाड़ की ओर आगे बढने तथा वहां पहले से मौजूद 44 हाथियों के दल में शामिल होने की संभावना है। तीन दिनों पूर्व साल्हीपहाड़ में एक साथ विचरण कर रहे थे जिसमें से 10 हाथियों का झुंड अलग होकर पसान रेंज पहुंच गया था और वहां लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था, जिससे ग्रामीण परेशान थे। बड़ी संख्या में हाथियों के सिरमिना सर्किल में विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। हालांकि वन विभाग की टीम इन पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This