हादसे रोकने व घायल को तत्काल अस्पताल भेजने की पहल, ब्लैक स्पॉट में मार्ग मित्र समिति का गठन

Must Read

हादसे रोकने व घायल को तत्काल अस्पताल भेजने की पहल, ब्लैक स्पॉट में मार्ग मित्र समिति का गठन

कोरबा। जिले में बढ़ते हादसे रोकने और घायलों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध हो इसका प्रयास पुलिस कर रही है। इसके लिए जिला पुलिस महकमा कई कदम उठा रहा है। औद्योगिक नगरी कोरबा में भारी वाहनों के चलते सडक़ दुर्घटनाएं आम बात हो गई है, दुर्घटना में कई लोगों की समय से पहले जान चली जाती है। ऐसे में इन दुर्घटनाओं को रोकने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में एक विशेष कदम उठाया है। मार्ग मित्र समिति का गठन किया गया है। ये समितियां न केवल जागरूकता फैलाने का काम करेंगी, बल्कि दुर्घटना के बाद तेजी से सहायता भी करेंगी। जिले में पाली-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-१३०) पर १० ऐसी जगहों को चुना गया है, जिनमें से ७ स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में पहचाना गया है। ये क्षेत्र लगभग २७.८ किलोमीटर लंबा है। जहां अब तक बड़ी संख्या में सडक़ दुर्घटनाएं, और मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं इन खतरनाक क्षेत्रों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मार्ग मित्र बनाया गया है, ताकि दुर्घटना के समय तेजी से मदद उपलब्ध कराई जा सके अभियान के तहत कुल १३ मार्ग मित्र समितियां बनाई गई हैं, जिनमें कुल ५४ सदस्यों को शामिल किया गया है। इन मार्ग मित्रों को हादसे की स्थिति में पुलिस और एंबुलेंस को तत्काल सूचित करने का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही सजग कोरबा नामक जागरूकता अभियान के तहत पंपलेट और जानकारी वाले पोस्टर हाईवे के महत्वपूर्ण स्थानों पर चिपकाए गए हैं।

Loading

Latest News

वीडियो बनाकर सुसाइड करने के मामले में सच आया सामने, पुलिस ने नहीं, युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया...

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम वीडियो बनाकर सुसाइड कर लेने के मामले में जिस...

More Articles Like This