होटल कर्मी की फंदे पर लटकी मिली लाश, होटल में रसोईया का करता था काम

Must Read

कोरबा। होटल में रसोईया का कार्य करने वाले अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
पाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पोड़ी और नानपुलाली के मध्य दोपहर एक खेत में पेड़ के डंगाल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। मृतक की पहचान रामू कश्यप उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी टावर मोहल्ला पाली के रूप में हुई, जो स्थानीय होटल, ढाबा आदि में मिस्त्री (रसोइया) का कार्य करता था। शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This