होली पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर यातायात पुलिस, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्रवाई

Must Read

कोरबा। जिले व शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही त्यौहार के मद्देनजर आवागमन सुचारू बनाये रखने यातायात पुलिस का अमला सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में होली पर्व के मद्देनज़र शहर में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया। सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति भंग करने की आशंका एवं रात्रि में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात एएसआई मनोज राठौर की अगुवाई में अमले ने लाउड इन्हेलर के जरिये शारदा विहार, पावर हाउस रोड, पाम मॉल के निकट, निहारिका मार्ग में एनाउंन्स किया। लोगों से वाहन को पार्किंग में ही खड़े करने, सड़क पर वाहन न लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी नहीं चलने,वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने की अपील की गई। साथ ही बेतरतीब वाहन खड़ी करने पर लॉक लगाने व जुर्माना की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाहनों पर 10 चालानी कार्रवाई की गई।
तीन सवारी वाहन चलाने वाले 51 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रात्रि में बेवजह घूमने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। वहीं धारा 126 (बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत 83 प्रकरणों में 94 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This