सप्तदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

Must Read

सप्तदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

कोरबा शहर के श्री सप्तदेव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हषोल्लास से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में झूला झूलते लड्डू गोपाल की झांकी व कृष्ण लीलाओं से संबंधित आकर्षक मनमोहक झांकियां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
शहर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी पर्व के लिए सप्तदेव मंदिर में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रहती है। इस वर्ष भी बारिश होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के विविध लीलाओं को दर्शन के लिए पहुंचे आकर्षक जहां मंदिर परिसर में झांकी का निर्माण किया गया था । इन झांकियों में कृष्ण को मथुरा से वृंदावन ले जाते हुए वसुदेव, कारागृह में भगवान का दिव्य दर्शन, कालिया नाग का दमन, गोपियों के साथ रासलीला, पुतना वध, माखन चोरी जैसे विविध लीलाओं को दर्शाया गया थाद्यमंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया मंदिर परिसर में श्याम भजन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति मे लीन होकर जमकर झूमे वही कृष्ण जन्म होने पर भव्य आतिशबाजी किया गया जो की मनमोहक दृश्य रहाद्य वही इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This