Thursday, February 5, 2026

ठेका व संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किए जाने सहित अनेक प्रस्ताव पारित, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बैठक सम्पन्न

Must Read

ठेका व संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किए जाने सहित अनेक प्रस्ताव पारित, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बैठक सम्पन्न

कोरबा। मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वन चेतना केंद्र सकरी बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शोभा सिंहदेव ने की तथा संचालन महामंत्री दिनेश पांडेय के द्वारा किया गया। दो दिवसीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन व क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवई का मार्गदर्शन रहा। साथ ही केंद्रीय पदाधिकारी अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, कार्यसमिति सदस्य व राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा की उपस्थिति रही। बैठक में पिछले छ: माह में किये गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाई गई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 8 पंजीकृत यूनियनों को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्धता प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ट्रिब्यूनल कोर्ट की स्थापना, प्रसाशनिक न्यायायिक प्राधिकरण की स्थापना हरियाणा सरकार की तर्ज पर ठेका/संविदा प्रथा बंद किये जाने व प्रथम नियोक्ता के द्वारा कर्मचारियों को सीधे भुगतान किये जाने सहित गिग वर्कर्स (जोमैटो, स्विगी आदि) वर्करों के लिए बोर्ड गठित करना शामिल रहा। इन सभी पर प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजे जाएंगे फिर मांग पत्र देकर प्रतिनिधि मंडल सरकार के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेगी। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा वन चेतना केंद्र, सकरी के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे को भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभाग प्रमुख, आयाम प्रमुख, कार्यसमिति सदस्य, जिला मंत्रीगण के साथ ही सभी महासंघों/पंजीकृत यूनियनों के महामंत्री उपस्थित रहे। कोरबा जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्नेहलता पटेल, आंगनबाड़ी के संयुक्त महामंत्री अंजनी पटेल, एसईसीएल-गेवरा दीपका के महामंत्री रमेश गुरुद्वान, बालको के महामंत्री शरद नायर, एसईसीएल कोरबा कुसमुंडा के महामंत्री रंजय सिंह व बिजली के प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ शामिल हुए।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This