Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » हाथियों से होने वाला नुकसान नहीं रोक पा रहा वन विभाग, ग्रामीणों को उठानी पड़ रही आर्थिक क्षति
    छत्तीसगढ़

    हाथियों से होने वाला नुकसान नहीं रोक पा रहा वन विभाग, ग्रामीणों को उठानी पड़ रही आर्थिक क्षति

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore05/08/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हाथियों से होने वाला नुकसान नहीं रोक पा रहा वन विभाग, ग्रामीणों को उठानी पड़ रही आर्थिक क्षति

    कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। वन विभाग की टीम सतर्कता बरत रही है। लेकिन नुकसान नहीं रोक पा रही। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी रात में खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन मंडल कोरबा में 37 हाथियों के चार झुंड ने 6 गांवों के 35 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। सबसे अधिक नुकसान बैगामार और लुदूखेत में 23 किसानों को हुआ। हाथियों का झुंड धरमजयगढ़ से पहुंचा है। चचिया में 15 हाथी, कुदमुरा और जिल्गा में 10 हाथी तथा मदनपुर जंगल में घूम रहे हाथियों ने केराकछार, दरगा, बताती और छिंदकोना में 7 किसानों की फसल को चौपट किया। वनमंडल कोरबा अंतर्गत पसरखेत व कुदमुरा रेंज में मौजूद हाथियों ने अब खेतों में पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग से फसल सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाथी धान व मूंगफली की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ किसान भी अपने फसल की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। फसल सुरक्षा को लेकर किसान ऐसे कदम भी उठा रहे हैं जा हाथियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। 3 दिन पहले तीन किसानों ने बिजली का तार खेत में बिछा दिया। इसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई। हाथी धान और फसल से आकर्षित होकर खेतों में पहुंच रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा कदम उठा रहे हैं। इससे वन अमले की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। हाथी और मानव द्वंद रोक पाने में वह पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। हाथियों को जंगल तक सीमित रखना, जंगल में ही उनके लिए पर्याप्त भोजन पानी और अन्य संसाधन उपलब्ध कराना वन विभाग का अहम काम है। बीट गार्ड को एक कंपार्टमेंट का इलाका निगरानी के लिए सौंपा जाता है। पूरा जंगल छोटे-छोटे कंपार्टमेंट में विभाजित रहता है। प्रत्येक कंपार्टमेंट के लिए जवाबदेही तय रहती है। इसकी निगरानी में भी ढिलाई बरती जाती है। लाखों, करोड़ो खर्च कर लेमरू हाथी रिजर्व भी बनाया गया। लेकिन बावजूद इसके हाथी भी मर रहे हैं और किसानों के फसल भी बर्बाद हो रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि फसल से आकर्षित होकर हाथी खेतों की तरफ चले जाते हैं। जबकि ग्रामीण कहते हैं कि वन विभाग से कोई मदद नहीं मिलती। हाथियों को फसल से दूर रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जाता।
    बॉक्स
    हाथी और मानव दोनों एक-दूसरे से भयभीत
    जिले में पिछले करीब तीन दशक से हाथियों की समस्या से ग्रामीण और किसान खासा परेशान हैं। हाथियों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसके साथ-साथ आतंक भी। वर्तमान में हालात यह हैं कि हाथी और मानव दोनों एक-दूसरे से भयभीत हैं। ग्रामीणों को अपने जान-माल की चिंता है, किसानों को खेत में लहलहाते फसल को बचाने की चिंता है ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण इन फसलों के जरिए कर सके, तो दूसरी तरफ हाथियों को इंसानी फितरत से भय है। बेजुबान हैं,किन्तु उन्हें भी अपने व अपने कुनबे के जान की परवाह है। इंसान अपनी सुरक्षा के लिए हाथियों को कोई न कोई तरीके से नुकसान पहुंचा रहा है जिससे उनकी भी जान जा रही है। दोनों ही तरफ जान बचाने की जद्दोजहद है और इस हाथी-मानव द्वंद को रोकने के लिए, आतंक और हादसों को कम करने के लिए कोई खास और ठोस पहल होती अब तक नजर नहीं आई है।
    बॉक्स
    वन विभाग की नाकाम कोशिशों पर सवाल
    वन विभाग द्वारा की जाने वाली तमाम तरह की कवायदें नाकाम साबित हुई हैं और अब तो हालात ऐसे हैं कि हाथियों की ट्रैकिंग भी सही वक्त पर कई बार नहीं हो पाती है और इसका खामियाजा किसी न किसी घटना- दुर्घटना, नुकसान के रूप में सामने आ जाता है। हाथियों के रहवास के नाम पर योजनाओं ने सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति का काम किया है। वह कहीं ना कहीं इस मानसिकता से ग्रसित हैं कि हाथी तो आते-जाते रहेंगे और इस विशालकाय जानवर को कैसे रोक पाएंगे, इंसानों का नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए बनाए गए नियमों से भरपाई कर दी जाएगी। कुछ इसी सोच के कारण हाथियों को बेहतर रहवास नहीं मिल पा रहा है, उनके भोजन और पानी की व्यवस्था में कहीं ना कहीं चूक बार-बार हर-बार की गई है।
    बॉक्स
    ग्रामीणों के मकान किए ध्वस्त
    कोरबा वन मण्डल के ग्राम तौलीपाली और कुदमुरा में एक दंतेल हाथी ने तड़के लगभग 4:30 बजे बस्ती में घुसकर जमकर तबाही मचाई। तौलीपाली में बालक राम राठिया के घर को तोड़कर 1 बोरी धान और 1 कट्टी प्याज को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने एक बोरी धान को अपनी सूंड में पकड़कर दूर ले जाकर खाया और फेंक दिया। कुदमुरा में पुनी राम घनुहार और मनमोहन राठिया के घरों को बुरी तरह तोड़कर दो-तीन बोरी धान को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बालक राम राठिया ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण बस्ती में अंधेरा था, तभी हाथी ने बस्ती में घुसकर घर को तोड़ दिया और धान और प्याज को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम ने सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। बालक राम राठिया ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026

    घर में बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही किसान ने तोड़ा दम / सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद बेहोश हुआ, डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

    19/09/2026

    सर्दी-खांसी को हल्के में लेना पड़ा भारी, तीन साल के मासूम की मौत / घर में चलता रहा उपचार, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया

    19/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    By Arvind Rathore19/09/2026

    कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र में भवनों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर शनिवार को विरोध…

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.